प्रेग्नेंट प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर दोनो की करा दी शादी, दो सालों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के बेतिया जिले की है जहां बेतिया में प्रेग्नेंट प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद गांव के ही मंदिर में जबरन दोनो की शादी करा दी गई। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। मामला जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के चुड़िहरवा टोला गांव का है।

बताया जाता है कि बैरिया तिवारी टोला का नीरज कुमार का पिछले दो साल से प्रभा कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था। ग्रामीणों ने उसे लड़की के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों ने प्रेम-प्रसंग की बात को स्वीकार किया। फिर ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी।

बताया जाता है कि दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती कोचिंग करने के लिए नीरज के घर के पास जाया करती थी। इसी बीच नीरज की उससे मुलाकात हुई। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती गई। दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।

दोनों दो सालों से छिप-छिप कर मिल रहे थे। युवती ने बताया कि हम 5 महीने की गर्भवती है और नीरज के बच्चे की मां बनने वाली है। इस बात को लेकर नीरज शुक्रवार की सुबह डॉक्टर से दिखाने के लिए ले गया था।

इसके बाद घर वालों ने देख लिया और दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि नीरज चेन्नई में रहकर क्रेन ड्राइवर है। शादी के बाद वह पत्नी को लेकर चेन्नई जाएगा।

224
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *