खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है जहां जिले के औराई प्रखंड में बच्चों के विवाद में जदयू नेता पर फायरिंग का मामला सामने आया है, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र के मिजापुर गांव का है. जहां बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झड़प हो गई. पहले तो गांव के लोगों ने विवाद को आपस में सुलझा लिया लेकिन देर रात को फायरिंग की घटना हुई, जिसके बाद ग्रामीण दहशत में आ गए.
इस घटना को लेकर बसंत पंचायत के मिजापुर गांव निवासी जदयू नेता मो. वसीम ने औराई थाने में एफआईआर दज कराने के लिए आवेदन सौप दिया है.
आवेदन में जदयू नेता मो. वसीम ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर 19 जून की देर रात दजनों लोगों अचानक मेरे घर पर चढ़कर हंगामा करने व मुझे जान से मारने की धमकी देने लगें वही अपने उपर जान से मारने के लिए गोली चलाने की भी शिकायत उन्होने थाने से की है। आपको बता दें कि आवेदन में कहा गया है कि जब हम लोग घर से बाहर नहीं निकले, तो बदमाशों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। और जब वह दरवाजा तोड़ने में सफल नहीं हुए तो जान से मारने की नीयत से रिवॉल्वर से फायरिंग की। इसके बाद विवश होकर 112 नंबर डायल कर हमने पुलिस को बुलाया। इधर, पुलिस को देखते ही सभी बदमाश भाग गए। घर के बाहर गिरे एक खोखा को पुलिस ने बरामद किया है बही मामले को लेकर 21 जून को औराई थाना में आवेदन देकर जदयू नेता ने न्याय की गुहार लगाई है।
आपको बता दे कि इस फायरिंग की घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. घटना के बाद से जदयू नेता और उनका पूरा परिवार दहशत में है.
वहीं इस मामले में डीएसपी पूवी सहरियार अख्तर ने बताया कि दो पक्षों के तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है. साथ ही घटनास्थल से एक खोखा पुलिस ने बरामद किया है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
165