खबर बिहार के जमुई जिले की है जहां जिले के टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला में शनिवार को मंदिर से पूजा कर लौट रही पत्नी छोटी उर्फ सोनल सिन्हा पर सनकी पति कुंदन राम ने चाकू से कई बार हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। उसके बाद आनन- फानन में फौरन परिजनो द्वारा महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। घटना की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
आपको बता दे कि सनकी पति ने अपनी पत्नी को बीच सड़क 15 से ज्यादा बार चाकू से गोदा। जिस कारण महिला चिल्लाती रही। चीखती रही। छोड़ देने की गुहार लगाती रही, महिला के पेट और कंधे से खून बहता रहा। वह जान बचाने के लिए महिला दौड़ती रही।
बीच सड़क मर्डर की तस्वीरें पास लगे सीसीटीवी में कैद हुई हैं। इसमें दिख रहा है कि 22 साल की सोनल अपनी छोटी बहन और बच्चे के साथ मंदिर से घर के लिए जा रही है। उसका 23 साल का पति कुंदन आता है और बात करने के लिए कहता है। दोनों बहनें बात करने से मना कर देती हैं। इसके बाद कुंदन चाकू निकालता है और सोनल पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर देता है।
पहले वो सोनल को 3-4 बार चाकू मारता है। जैसे ही वो नीचे गिरती है। ताबड़तोड़ हमले शुरू कर देता है। सोनल इसके बाद भी उठकर भागने की कोशिश करती है, लेकिन कुंदन उसे दौड़ाता है और फिर चाकू से हमला करने लगता है।
बीच सड़क करीब 1 मिनट तक कुंदन ये सब करता रहता है। उस दौरान आसपास करीब 10 लोग दिखाई देते हैं, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आता। सब चुपचाप तमाशा देखते रहते हैं।
आपको बता दे कि सोनल सिन्हा और कुंदन राम एकदूसरे से प्यार करते थे। 3 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में झगड़े शुरू हो गए। परिवार की मानें तो कुंदन गुस्से में सोनल को पीटता था। शादी के 2 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। एक साल बाद सोनल को बच्चा हुआ। वो अब भी अपने मां-बाप के पास ही रह रही थी। दोनों में कोर्ट केस चल रहा था। कुंदन बच्चे को अपने साथ ले जाना चाहता था। आज हुई घटना का कारण भी यही था।
वही मौके पर मौजूद रही मृतका की बहन प्रिया सिन्हा ने बताया कि शनिवार की सुबह वह महाराजगंज स्थित शिव मंदिर में अपनी बहन के साथ पूजा कर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसका पति भी वहां पहुंच गया। कुंदन राम उससे बच्चा छीनने लगा। जब सोनल ने बच्चा देने से इनकार किया तो उसने चाकू मार दिया। प्रिया ने बीच बचाव किया, जिसमें वह भी घायल हो गई।
घटना के बाद पति कुंदन मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आज शाम उसे कल्याणपुर में ही उसके घर के पास से अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
170