बेतिया में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, एक घायल, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

Live News 24x7
1 Min Read

खबर बिहार के बेतिया जिले की है जहाँ जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित परसा पंचायत के वार्ड नंबर 9 में नापी के दौरान हुई भूमि विवाद में जमकर लाठी डंडे चले। वही इस मारपीट में एक व्यक्ति घाटल भी हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  वही इस मामले में शिवपूजन सिंह के पुत्र मोहित कुमार द्वारा थाना में एक आवेदन भी दिया गया है।  बताया जाता है कि भूमि पैमाइश के बाद भूमि विवाद को लेकर दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें प्रेम नंदन सिंह के पुत्र पवन कुमार घायल हो गए। घायल को आनन फानन में परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उनको बेतिया जी एम सी एच रेफर कर दिया। आवेदन में राधा मोहन महतो दिनेश कुमार जगदीश महतो गोविंद कुमार आदि को आरोपित किया गया है। इस बाबत थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि आवेदन के आलोक में अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।  इधर इस संदर्भ में आरोपितों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।

199
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *