“जहिया से छोड़ी के चले गए हमके,
जिन्दगी भईल सुनसान हो!
जा हो चंदा ले आव खबरिया
विष्णुदेव के पुराएब अरमान हो”!!
अशोक वर्मा
छौड़ादानो पूर्वी चंपारण : जनसंघर्षो के नायक कॉमरेड शहीद विष्णुदेव की याद में छौड़ादानो के नारायण चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित भाकपा माले के साथियों ने एक स्वर से कहा की कामरेड विष्णुदेव यादव अमर है , उन्होंने जिनके लिए लगातार संघर्ष किया वह संघर्ष हम जारी रखेंगे, वे हमारी स्मृति में हमेशा बने रहेंगे!
नारायण चौक पर माले कार्यालय प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता रूपलाल ठाकुर एवं संचालन राजकुमार शर्मा ने की ।कार्यक्रम मे घोषणा की गई किनारायण चौक पकड़िया के पर्चेधारियो/दुकानदारों को उजाड़ने की साजिश के विरोध में सड़क लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।
भाकपा माले के जिला सचिव प्रभुदेव यादव ने संबोधित क्रम में कहा अबकी बार लोकसभा चुनाव लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ जन अभियान बड़े आन्दोलन में तब्दील हो चुका था!आरा संसदीय चुनाव प्रचार के दौरान विष्णुदेव यादव की शहादत जीत का संदेश बनकर देश के सामाजिक धरातल पर आई है जिसका हम सम्मान करते हैं! साम्प्रदायिक, भ्रष्टाचार एवं दवंग ताकतों से लोहा लेने का हम आह्वान करते हैं!भाजपा गठबंधन को शासन में आने के बाद अंचलाधिकारी छौड़ादानो द्वारा पचासों पर्चेधारियो को नोटिस अंग्रेजी फ़रमान दिया गया है जो हमें मंजूर नहीं है! श्रद्धांजलि समारोह में वक्ताओं ने कहा कि
चुनाव प्रचार क्रम में बड़ी संख्या में मतदाता मरे,चुनाव आयोग के अन्दर अपराधिक लापरवाही देखी गई!इसके लिए वे देश की जनता से माफी मांगे!
जनादेश ने मोदी सरकार को हिला दिया है!जो काम विष्णु देव यादव छोड़कर गए हैं उसे हमें करना हैं! वक्त होने कहा कि यूपी में सपा-1 नंबर, भाजपा-2 नंबर, अयोध्या के अगल- बगल सहित बंगाल के जिले में भाजपा हारी है!
बिहार में भाकपा माले आरा+ काराकाट=2,राजद-4,कांग्रेस-3=9 नव निर्वाचित सांसद लोकसभा में पहुंचे हैं!जो जनता की जीवन की हर मांग को लेकर आवाज बनेंगे!
जनता ने मोदी सरकार को अच्छा धमाका दिया है!जिसका हम तहे दिल से स्वागत करते हैं!
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करने वालो में, रामभरोस पासवान, अमरेश कुमार, मूनी राम, वीरेंद्र यादव, शम्भु सहनी, उपेंद्र सहनी, छबिलाल पासवान, अतिउल्लाह, अकबर रामाशीष यादव, सोटर मियां, उपेंद्र यादव और मोहन राम, छठू साह, विनोद पंडित शामिल हैं!
205
