चलंत लोक अदालत की टीम टिकारी अनुमंडल , सदर अनुमंडल पहुंची, कुल 32 मामलों का हुआ निष्पादन

Live News 24x7
2 Min Read
गया।टिकारी अनुमंडल एवम सदर अनुमंडल स्तर पर शुक्रवार को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया है। न्यायाधीश मृत्युंजय कुमार सिंह, अधिवक्ता अरविंद कुमार झा, सामाजिक कार्यकर्ता शारदा कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया से विकास कुमार, हारून रशीद भी उपस्थित रहे । चलंत लोक अदालत का उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को विधिक सेवा उपलब्ध कराना, सुलह समझौते के माध्यम से विवादों का निपटारा कराना, विधिक सेवा उपलब्ध कराने हेतु, ग्रामीण क्षेत्रों, कमजोर वर्गों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी देना, विधिक शिविरों का आयोजन करना, पारिवारिक विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निपटारा करना चलंत लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य है।  लोक अदालत द्वारा मुकदमों के निपटारा में फायदे वकील पर खर्च नही होता, कोर्ट फीस नही लगता, पुराने मुकदमे की कोर्ट फीस वापस हो जाती है, किसी पक्ष को सजा नही होता मामले को बातचीत द्वास सुलह से हल का लिया जाता है। मुआवजा और हर्जाना तुरंत मिल जाता है। मामले का निपटारा तुरंत हो जाता है। आसानी से न्याय मिल जाता है। फैसला अंतिम होता है। फैसला के विरुद्ध कहीं अपील नहीं होती है। चलंत लोक अदालत में कुल 32 मामले का निष्पादन किया गया। इस मौके पर के अतिरिक्त अपर अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी टिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी टिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह नगर, शंभू मंडल कार्यपालक दंडाधिकारी नगर, सीओ परैया, कोंच,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी टिकारी, परैया, फतेहपुर,सरपंच , न्याय मित्र,मुखिया,एवम जनता मौजूद थे।
81
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *