मुजफ्फरपुर में सड़क किनारे वाहन खड़ा करने बाले हो जाए सावधान पुलिस कभी भी कहीं भी आपकी वाहन को कर लेगी जप्त

2 Min Read

मुजफ्फरपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा जिससे आए दिन जिले में कहीं ना कहीं सड़क दुर्घटना देखने को मिलती है वही सड़क दुर्घटना का दूसरा मुख्य कारण सड़क किनारे वाहनों का अवैध रूप से खड़ा करना भी माना जा रहा है जिसको लेकर आज सरैया एसडीपीओ और चंदन के नेतृत्व में सरैया थाना क्षेत्र के रेवा घाट से लेकर करजा थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर विशेष अभियान चलाया गया और सभी सड़क किनारे स्थित लाइन होटल और संबंधित जमीन मालिक को आगाह किया गया कि अगर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी होती है तो संबंधित जमीन मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी साथ ही सड़क किनारे लगे वाहनों को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया जाएगा वही मामले में बातचीत के दौरान सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि मुख्य मार्ग में सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क किनारे वाहनों का लगना बताया जाता है जिसको लेकर आज सरैया थाना क्षेत्र के रेवा घाट से विशेष अभियान चलाई गई जो करजा थाना क्षेत्र तक जारी रहा वही उन्होंने बताया कि सभी होटल प्रबंधक को चेतावनी दे दी गई है कि जिस लाइन होटल के सामने सड़क किनारे वाहन खरा मिलेगा तो संबंधित होटल प्रबंधक पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी साथ ही वाहन को भी जप्त कर लिया जाएगा

154
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *