शहरी स्वास्थ्य केंद्र जमादार टोला बेतिया में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मेला का हुआ आयोजन

Live News 24x7
3 Min Read
  • जनसंख्या स्थिरीकरण हेतु सही उम्र मे हो शादी
  • महिला बंधयाकरण से आसान है पुरुष नसबन्दी 
बेतिया : स्वास्थ्य विभाग और अन्य सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा पर जागरूकता बढाने एवं परिवार नियोजन के महत्व पर जोर देकर प्रगति बढ़ाने  हेतु मेला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन पार्षद इंद्रजीत यादव ने किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शहाबुद्दीन ने बताया की आज 21 नवम्बर को   ‘”पुरुष नसबन्दी” पखवाड़ा मेला का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत पूरे शहर मे जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न कर, परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा योग्य दम्पतियों को इच्छित सेवा प्रदान करने का लक्ष्य बनाया गया है। ताकि समुदाय स्तर पर आमजन को उत्प्रेरित करने में आशा, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र आदि की भागीदारी सुनिश्चित किया गया।
जनसंख्या स्थिरीकरण हेतु सही उम्र मे हो शादी:
जनसंख्या स्थिरीकरण की आवश्यकता, सही उम्र मे शादी, पहले बच्चे में देरी, बच्चों के बीच सही अंतर तथा छोटा परिवार के लाभ के बारे में आमजन के मध्य चर्चा कर, माँ और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने तथा गर्भनिरोधक उपायो को अपनाने हेतु परामर्श दिया जाय। पखवाड़ा के दौरान परिवार नियोजन सेवाओं के तहत् प्रदान की जाने वाली सेवा यथा- कॉपर-टी, गर्भनिरोधक सूई, बंध्याकरण एंव नसबंदी की सेवा प्रदान करने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाना  है। पीएसआई अमित प्रताप कोसयारी सतीश कुमार के द्वाराआमजन में जागरूकता के उद्देश्य से ई-रिक्शा (सारथी रथ) के माध्यम से रूट चार्ट के अनुसार पंचायत के हाट बजार, महादलित टोला, हैंड टू रीच एरिया इत्यादि में 5 दिवस तक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है साथ ही ई-रिक्शा पर आशा फैसिलिटेटर को प्रतिनियुक्त किया गया है ताकि उनके द्वारा आशा से समन्वय स्थापित किया जा सके एवं आमजन द्वारा गर्भनिरोधक का स्थायी उपाय यथा अस्थाई उपाय छाया, माला एन  का  वितरण किया जाएगा।
 मौके पर नसीम अहमद चिकित्सा पदाधिकारी,चंद्रकिशोर जिला शहरी सलाहकार, रिंकी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, समीर प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक,अमित अयान प्रखंड परिवार कल्याण परामर्शी, मुख्य अतिथि इंद्रजीत यादव पूर्व पार्षद व साथ मे सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रशेखर सिंह,विकास यादव, चेतन,मुन्ना यादव,असलम मियां  उपस्थित थें।
247
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *