बिहार में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक

4 Min Read

पटना के फुलवारी शरीफ के एक गांव में दो महादलित बच्चियों से गैंगरेप की आशंका जताई गई है। एक बच्ची का शव मिला है। वहीं, दूसरी बच्ची की हालत गंभीर है। उसे पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। बच्चियों की उम्र 8 और 10 साल है। ग्रामीणों के मुताबिक, लड़कियों के शरीर पर कपड़े नहीं थे। शव के पास कपड़ा पड़ा था। उनके साथ गैंगरेप किया गया है। मौके पर डॉग स्क्वाॅड और एसएफएल की टीम पहुंची है। पुलिस जांच कर रही है। हालांकि एएसपी फुलवारी विक्रम सिहाग ने कहा कि अभी रेप पर कुछ नहीं कह सकते हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही कुछ कह सकते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों बच्चियां सहेली हैं। सोमवार को जलावन लाने के लिए घर से निकली थीं। फिर वे घर नहीं लौटीं।

परिजन ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को घर से कुछ दूरी पर शव मिलने की जानकारी मिली। परिवार के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक बच्ची बदहवास बैठी है। एक का शव पड़ा है।

परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों बच्चियों के शरीर से कपड़ा उतारा गया था। शरीर पर चोट के निशान है। दोनों बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। गांव की महिला संगीता कुमार ने बताया कि जिंदा बची बच्ची को ईंट से मारकर बेहोश किया गया था। इस वजह से उसके सिर से खून बह रहा था। इलाज के लिए उसको अस्पताल ले जाया गया है।

घटना के संबंध में बच्चियों की पड़ोसी एक महिला ने बताया कि कल सुबह के समय बच्ची के घर में जलावन नहीं था। जलावन लेने के लिए उसकी मम्मी ने उसे बाहर भेजा। पड़ोस की एक और बच्ची भी उसके साथ गई थी। घर वापस नहीं आने पर दोनों को खोजा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

महिला के मुताबिक, इसके बाद मृतक बच्ची की मम्मी रात में पुलिस थाने गई। पुलिस ने कहा, पहले खोज कर आओ, नहीं मिलने पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा। ग्रामीण ने कहा, ये बात तो सही है कि एफआईआर 24 घंटे के बाद ही दर्ज होता है। आज सुबह में भी बच्चियों को खोजा गया। एक बच्ची अभी जिंदा है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बच्ची के अलावा उसकी मम्मी के पास और कोई नहीं है।

मृत बच्ची की मां ने कहा कि हमको सरकार अब क्या देगी। हमारे बच्ची के साथ बहुत गलत हुआ है। जैसा मेरी बच्ची के साथ हुआ है, उससे भी खराब अपराधियों के साथ होनी चाहिए। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

फुलवारी एएसपी विक्रम सिहाग ने कहा कि आज फुलवारी शरीफ थाना को सूचना मिला कि गांव की 2 बच्ची को कल सुबह घर से निकली थीं। उनमें से एक का शव मिला एवं दूसरी घायल अवस्था में मिली है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।

51
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *