- विद्यार्थियों के संप्रेषण कौशल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि इसकी आवश्यकता भविष्य में किसी भी तरह के नौकरियों में जरूरत- डा धनंजय धीरज
गया।गया कॉलेज शिक्षा विभाग के बी एड द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा स्कूल इंटर्नशिप के दौरान मध्य विद्यालय गोदावरी में विभिन्न गतिविधियां कराई गई है जिसमें गीत संगीत प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता क्राफ्ट इत्यादि करवाया गया है।जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया साथ ही साथ प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा विद्यालय के छात्रों को संप्रेषण कौशल से भी अवगत कराया गया है इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधान अध्यापक कुमार नितेश ने गया कॉलेज शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ धनंजय धीरज को पुष्पगुच्छ देकर किया है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ धनंजय धीरज ने कहा कि विद्यार्थियों के संप्रेषण कौशल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि इसकी आवश्यकता भविष्य में किसी भी तरह के नौकरियों में जरूरत है एक कुशल संप्रेषण के माध्यम से युवा अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं साथ ही साथ डॉ धीरज ने कहा कि इसमें अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है जैसा संप्रेषण छात्र विद्यालयों में शिक्षकों के साथ करते हैं वैसे ही घर पर अपने माता-पिता भाई बहनों के साथ करें संप्रेषण में व्याकरण की नियमों पर ध्यान दे तो उनका संप्रेषण और बेहतर होगा ।आज संप्रेषण कौसलों के अभाव में विद्यार्थी नौकरियों के अवसर से भी वांछित रह जा रहे है। आज संप्रेषण ही सफलता का मूल मंत्र क्योंकि विषय ज्ञान के साथ साथ संप्रेषण का होना अति आवशयक है। अनवरत अभ्यास से ही संप्रेषण कौशलों को हासिल किया जा सकता है शिक्षको को विशेष रूप से ध्यान देना होगा क्योंकि इसमें पाठ्य पुस्तक से ज्यादा अभ्यास की आवश्कता होती है।विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भी संप्रेषण कौशलों को विकसित किया जा सकता है।वहीं शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक निखत परवीन ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छात्रों में गुणवत्ता की कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें निखारने और सवारने की कार्यक्रम का संचालन श्रेया एवं प्रियंका ने किया है।
185
