बिहार में पेट्रोल छिड़क कर पति ने खुद को लगाई आग, वजह कर देगी आपको हैरान

1 Min Read

बेतिया : साठी थाना क्षेत्र के सम्हौता गांव में शनिवार की शाम ससुराल गये युवक ने अपने पत्नी को विदा नहीं करने पर नाराज होकर शरीर पर पेट्रोल डाल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे परिजनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से बचाने का प्रयास किया। तब तक युवक बुरी तरह से झुलस गया। जख्मी युवक सिंहपुर निवासी धनीलाल साह का पुत्र मिथिलेश साह बताया जा रहा हैं।

मिथिलेश की पत्नी गीता देवी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। शुक्रवार की शाम उनका पति ससुराल आए और साथ जाने को कहा। इस बात को लेकर दोनों में रातभर बकझक होती रही। लेकिन पति अपने घर ले जाने की बात पर अड़ा रहा। शनिवार 10 बजे वह दरवाजे के सामने अपने शरीर पर पेट्रोल गिराकर आग लगा लिया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि एक युवक की आग से झुलसने की सूचना मिली है। दरोगा लक्ष्मी कुमारी को घटना स्थल पर भेजा युवक को स्वास्थ्य केंद्र चनपटिया भेजा गया। नाजुक स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

96
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *