बिहार में बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके दोस्त की गोली मारकर की हत्या

2 Min Read

सीवान में गुरुवार सुबह दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। धर्मेंद्र को घर से बुलाने के लिए एक लड़का आया था। जिसके साथ धर्मेंद्र सुबह साढ़े 8 बजे चला गया। घर से 200 मीटर के अंदर साढ़े 9 बजे के करीब उसे सिर में गोली मार दी गई।

धर्मेंद्र के साथ उसका दोस्त कालीचरण भी था, जिसके सीने में गोली लगी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से 12 कारतूस और खोखे मिले हैं। अपराधी कितने की संख्या में थे ये अभी क्लियर नहीं है। वारदात सराय ओपी थाना के माहपुर दलित टोला की है। मृतकों में माहपुर के 35 साल के जमीन कारोबारी धर्मेंद्र डोम और नगर थाना के तेलहट्टा का 35 साल का काली चरण शामिल है।

धर्मेंद्र के बड़े भाई जितेंद्र ने बताया कि सुबह 8.30 बजे घर पर सभी परिवार के साथ थे। तभी एक लड़का धर्मेंद्र को बुलाने आया। धर्मेंद्र जमीन का कारोबार करते थे। तो हमेशा कोई न कोई आता-जाता रहता था। उस लड़के के बुलाने पर धर्मेंद्र उसके साथ चले गए। फोन पर किसी ने सूचना दी कि उसकी हत्या हो गई। धर्मेंद्र के पांच बच्चे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। एसआई अभिषेक तिवारी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल शव को सीवान सदर अस्पताल में लाया गया है। जहां पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों मृतक अपराधी किस्म के थे। दोनों के विरुद्ध, शराब, हत्या और लूट जैसे मामले दर्ज थे। घटना का कारण आपसी विवाद लग रहा है। फिलहाल पुलिस तकनीकी जांच कर रही है।
133
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *