पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में सिलिकॉन प्रतिमा का अनावरण

Live News 24x7
1 Min Read
 मोतिहारी। चरखा पार्क के पीछे नवनिर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की सिलिकॉन प्रतिमा का अनावरण किया।
        इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि भारतीय चिंतन, संस्कृति और अंत्योदय के प्रबल विचारक थे। उनकी प्रतिमा का अनावरण हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। सिलिकॉन से निर्मित यह प्रतिमा पंडित दीनदयाल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को नई पीढ़ी के सामने जीवंत रूप में प्रस्तुत करने का माध्यम बनेगी।
    उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए उनके विचारों, संघर्षों और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा का केंद्र बनेगा। यहां स्थापित उनकी प्रतिमा लोगों को सदैव राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराती रहेगी।
       उक्त अवसर पर प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, बिहार मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, जिलाध्यक्ष पवन राज, उप महापौर डॉo लालबाबू प्रसाद, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना के अतिरिक्त अन्य लोग उपस्थित थे।
20
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *