मुम्बई। मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर आधारित नाटकों का 22 भाषाओं में मंचन करने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्डस रिकार्ड में दर्ज संस्था आइडिया द्वारा बिहार के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी, फिल्म अभिनेता व निर्देशक डा राजेश अस्थाना को मुंबई के आदर्श नगर गोरेगांव स्थित शकुन्तला रंगशाला में प्रेमचन्द सम्मान से सम्मानित किया गया। डा अस्थाना को संस्था के अध्यक्ष, वरिष्ठ रंगकर्मी इन नाटकों के निर्देशक मो. मुजीब ने अंगवस्त्र, मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कलम के जादूगर मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर आधारित तीनों नाटकों “अनुभव, प्रेरणा और बड़े घर की बेटी” के मंचन से हुआ।
इस अवसर पर डा राजेश अस्थाना ने बताया कि वे खुद रंगकर्म से जुड़े रहे हैं और प्रेमचंद की कहानियों पर नाटकों का मंचन किया है, वह सब आज जीवन्त हो गया। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर आधारित तीनों नाटकों का मंचन प्रासंगिक है। उन्होंने आयोजक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि आज की भागमभाग भरी जिंदगी में इन कलाकारों द्वारा जीवन्त अभिनय से सुकून का एहसास हुआ। सारे कलाकार बधाई के पात्र हैं।
वहीं निर्देशक मेहंदी कमाल पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसा आयोजन समाज को नई दिशा देता है। कास्टिंग निर्देशक राजेश कुमार राजन ने सभी कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मंचित तीनों नाटकों “अनुभव, प्रेरणा और बड़े घर की बेटी” में संयुक्त रूप से जीतेन्द्र झा, अकील अवि, शालिनी सनील,
राशिका खिडवारकर, अजय यादव, स्मिता तिवारी, रिदम, मंजू सैनी और आर्यन ने अपने अभिनय से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
31