39रक्सौल में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार; चोरी के पार्ट्स समेत तीन बाइक व पांच मोबाइल बरामद
मोतिहारी। रक्सौल थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल के इंजन व अन्य पार्ट्स-पुर्जे, घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, छह सितंबर को रक्सौल थाना कांड संख्या 411/26 के अनुसंधान व छापेमारी के दौरान सूचना मिली कि मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्य एक्सिस बैंक के पास चोरी की बाइक के लिए रेकी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
टीम ने एक्सिस बैंक के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर आदापुर थाना क्षेत्र के बेलदरवा गांव स्थित सोनू कुमार के घर पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के इंजन समेत अन्य पार्ट्स-पुर्जे बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों—सुशील कुमार, विशाल कुमार, राजीव कुमार और सोनू कुमार—को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार राजीव कुमार का पूर्व में नगर थाना कांड संख्या 656/23 (चोरी) में आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
बरामदगी: चोरी की मोटरसाइकिल के पार्ट्स-पुर्जे, तीन मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल।
कार्रवाई में शामिल टीम: रक्सौल थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार पासवान, जितेन्द्र कुमार, दीपक कुमार गिरी, तथा सशस्त्र बल शामिल रहे।
39
39
Leave a review
