मोतिहारी : 3 अक्टूबर को होगी ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन की एजीएम, बैठक में कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

Live News 24x7
2 Min Read

मोतिहारी। ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक रविवार देर शाम अध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई। बैठक में एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी क्रिकेट गतिविधियों और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से संबंधित कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 अक्टूबर 2026 को ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा (एजीएम) की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें एसोसिएशन की आगामी कार्ययोजना, जिले में क्रिकेट गतिविधियों के संचालन तथा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

बैठक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की आगामी एजीएम में ईस्ट चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सचिव रवि राज को प्रतिनिधि के रूप में भेजने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा जिले में गठित एसोसिएशन की सभी उपसमितियों को जिला एजीएम में शामिल करने का निर्णय लिया गया।

पदाधिकारियों ने जिले में क्रिकेट गतिविधियों को व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से संचालित करने के साथ संगठनात्मक स्तर पर बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में अध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव रवि राज, कन्हैया कुमार, सोनल कुमार, मधुरेंद्र सिंह, रवि कुमार, ब्यूटी कुमारी समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

26
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *