मोतिहारी : एसपी स्वर्ण प्रभात का ताबड़तोड़ एक्शन, शराब कारोबारी को पकड़कर छोड़ने के मामले में पहाड़पुर थानाध्यक्ष निलंबित

Live News 24x7
2 Min Read
मोतिहारी। कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और संदिग्ध आचरण के मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने कड़ा एक्शन लिया है। शराब मामले में हिरासत में लिए गए व्यक्ति को बिना समुचित सत्यापन और वरीय अधिकारियों को सूचना दिए छोड़ने के आरोप में पहाड़पुर थानाध्यक्ष पु०अ०नि०/412 अजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, दो-तीन सितंबर 2026 को पहाड़पुर थाना में कुछ व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था। आरोप है कि उन्हें बिना समुचित सत्यापन और वरीय पदाधिकारी को सूचित किए छोड़ दिया गया। इस मामले की जांच पर्यवेक्षी पदाधिकारी ने की और जांच प्रतिवेदन में थानाध्यक्ष का आचरण संदिग्ध पाया गया। जांच में सामने आई गंभीर लापरवाही जांच में यह भी सामने आया कि हिरासत में लिए गए व्यक्तियों और वाहनों को छोड़ने के संबंध में थाने की स्टेशन डायरी में कोई प्रविष्टि नहीं की गई थी। थानाध्यक्ष से इस संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय तक जवाब प्राप्त नहीं हुआ। जांच के दौरान पाया गया कि पुलिस अभिरक्षा में लिए गए छोटन यादव का शराब एवं अन्य मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। इसके बावजूद गिरफ्तार व्यक्तियों और वाहनों की गहराई से जांच-पड़ताल नहीं की गई। साथ ही, घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी नहीं दी गई। छोटन यादव पर पहले से दर्ज हैं तीन मामले पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार छोटन यादव के खिलाफ पहाड़पुर थाने में उत्पाद अधिनियम के तीन मामले दर्ज हैं। इनमें कांड संख्या 376/22, 157/23 और 451/24 शामिल हैं। एसपी ने लिया सख्त फैसला मामले में कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता, वरीय पदाधिकारी के आदेशों की अवहेलना और संदिग्ध आचरण के आरोप में एसपी स्वर्ण प्रभात ने थानाध्यक्ष अजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को अनुशासन और जवाबदेही को लेकर एसपी के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है। 16
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *