गया जी। शिक्षक दिवस के अवसर पर मिर्जा गालिब कॉलेज में एनएसएस वालंटियर्स की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन ने कहा कि गुरु का महत्व आदि-अनादि काल से रहा है। शिक्षक केवल शिक्षा देने का कार्य नहीं करता, बल्कि समाज का निर्माता और मार्गदर्शक भी होता है। उन्होंने शिक्षण कार्य को सर्वश्रेष्ठ और सम्मानजनक कार्य बताते हुए सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
शासी निकाय के सचिव शकील अहमद खान ने कहा कि शिक्षक दीपक के समान होता है, जो स्वयं जलकर विद्यार्थियों के जीवन को ज्ञान के प्रकाश से रोशन करता है। कार्यक्रम में एनएसएस वालंटियर्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विजेता और उपविजेताओं को कॉलेज की ओर से प्रोत्साहन राशि दी गई। मौके पर एस.एम. ओबैदुल्लाह, डॉ. आफताब अहमद खान, डॉ. जोफैल हसन, डॉ. शब्बीर आलम, डॉ. प्रियंका, डॉ. शहनाज परवीन, लुबना अंबरीन सहित शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
12