नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम कल बापू सभागार में।

Live News 24x7
1 Min Read
मोतिहारी.  राष्ट्रव्यापी अभियान ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के तहत 1 सितम्बर 2026 से 25 दिसम्बर 2026 तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे से दूर रखने तथा स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन कल सुबह 10 बजे मोतिहारी स्थित बापू सभागार में किया जाएगा।
      कार्यक्रम के अंतर्गत ‘नशामुक्त युवा’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया है। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, मुंबई ज़ोन के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े उपस्थित रहेंगे।
       कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह करेंगे।
       ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, सामाजिक समरसता, युवा सशक्तीकरण, नशामुक्ति, आत्मनिर्भरता तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
      सांसद राधा मोहन सिंह ने जिले के युवाओं एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
13
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *