मोतिहारी : 71वीं वाहिनी एसएसबी ने 22 बोरी यूरिया खाद की जब्ती की

Live News 24x7
1 Min Read

71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मोतिहारी की सीमा चौकी महुआवा द्वारा आसूचना के आधार पर बिहार पुलिस के सहयोग से विशेष रात्रि नाका अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से एकत्रित की गई 22 बोरी यूरिया खाद, प्रत्येक बोरी 45 किलोग्राम, बरामद की गई।

प्राप्त आसूचना के अनुसार उक्त यूरिया खाद को अवैध रूप से भारत से नेपाल तस्करी के उद्देश्य से एक स्थान पर एकत्रित किया गया था। सूचना प्राप्त होते ही एसएसबी द्वारा महुआवा थाना पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त नाका दल का गठन किया गया। नाका दल द्वारा संबंधित स्थान पर पहुंचकर छापेमारी एवं सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जहां से 22 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। मौके पर किसी भी व्यक्ति की मौजूदगी नहीं पाई गई।बरामद यूरिया खाद की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क कार्यालय, मोतिहारी को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है।

14
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *