गया जी।देश के ओजस्वी एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिजीयोयब द्वारा देश के सर्वोच्च सम्मान औलियी डराजली दोस्तलिंक से सम्मानित किए जाने पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने हर्ष एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्मान नहीं है, बल्कि यह भारत के 140 करोड़ देशवासियों के सम्मान और गौरव का प्रतीक हैउन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। भारत की विदेश नीति, कूटनीतिक क्षमता, आर्थिक विकास और वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव ने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। विभिन्न देशों द्वारा प्रधानमंत्री जी को दिए जा रहे सम्मान इस बात का प्रमाण हैं कि भारत की प्रतिष्ठा आज विश्व में लगातार बढ़ रही है।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ देश को विकास की नई दिशा प्रदान की है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, युवा शक्ति और आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा हैउन्होंने कहा कि उज़्बेकिस्तान द्वारा दिया गया है यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते मैत्रीपूर्ण संबंधों का भी प्रतीक है। यह सम्मान प्रधानमंत्री के नेतृत्व और भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है। आज प्रत्येक भारतीय के लिए यह गौरव का क्षण है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।आज के कार्यक्रम में भाजपा नेता राणा रणजीत सिंह, संतोष ठाकुर,सुनील बम्बईया, गोपाल प्रसाद यादव, यश राज,दीपक पाण्डेय,सुनील मिश्रा,डॉ श्याम किशोर मिश्रा,मिहिर कुमार,राजू मिश्रा,संतोष कुमार, कुंदन कुमार साकेत सिंह,राजो मांझी,सहित उपस्थित हुए हैं।
11