मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बापूधाम महोत्सव का किया उद्घाटन, मंचासीन नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

Live News 24x7
3 Min Read
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज से तीन दिवसीय बापूधाम महोत्सव-2026 का भव्य आगाज हो गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गांधी मैदान स्थित मुख्य मंच पर पहुंचते ही वहां मौजूद जनसैलाब और मंचासीन वरिष्ठ नेताओं द्वारा करतल ध्वनि और फूलों के हार के साथ उनका जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस राजकीय समारोह के दौरान भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।
  चरखा पार्क दीप प्रज्ज्वलन और ‘बापूधाम महोत्सव’ का शिलान्यास
गांधी मैदान पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चंपारण की ऐतिहासिक धरती और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को नमन करते हुए बापू के आदर्शों को बिहार के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प दोहराया।
  *मोतिहारी को ₹300 करोड़ की विकास योजनाओं की महा-सौगात, बनेगा ‘तारामंडल’*
मोतिहारी वासियों के लिए यह कार्यक्रम बेहद ऐतिहासिक साबित हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बापूधाम महोत्सव के मंच से पूर्वी चंपारण जिले के चहुंमुखी विकास के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये की विभिन्न कल्याणकारी और ढांचागत परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
मोतिहारी तारामंडल
मुख्यमंत्री ने मंच से जिले वासियों को सबसे बड़ा उपहार देते हुए मोतिहारी में अत्याधुनिक ‘तारामंडल’ के निर्माण की आधिकारिक घोषणा की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
 महोत्सव के दौरान लोक गायिका मैथिली ठाकुर और प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर सलमान अली सहित देश के कई नामचीन कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।
मंच पर चंपारण के शीर्ष राजनेता रहे मौजूद
मुख्यमंत्री के स्वागत और गरिमामयी समारोह के दौरान मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राधा मोहन सिंह, सांसद डॉ. संजय जायसवाल सहित चंपारण क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, विधान पार्षद और एनडीए के शीर्ष पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी (डीएम) सौरभ सुमन यादव और पुलिस कप्तान (SP) के निर्देश पर गांधी मैदान के चारों तरफ कड़े सुरक्षा घेरे और 24 विशेष ड्रॉप गेट बनाकर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं।
19
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *