बेतिया : अवैध नर्सिंग होम संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, खुशी हेल्थ केयर हुआ सील।

Live News 24x7
2 Min Read

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार के दिन स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई का बिगुल बजा दिया है। इसी कड़ी में लाल सरैया में संचालित खुशी हेल्थ केयर नर्सिंग होम पर प्रशासन ने छापेमारी कर उसे सील कर दिया। कार्रवाई की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझौलिया क्षेत्र में अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर और जांच घरों की जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम खुशी हेल्थ केयर पहुंची। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. अनुपम प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने संस्थान में उपलब्ध कागजात, संचालन संबंधी अनुमति और अन्य व्यवस्थाओं की पड़ताल की। जांच के दौरान संस्थान का संचालन नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर विभाग ने तत्काल सील करने की कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक शकील अहमद, लिपिक शिवशांत कुमार सहित पुलिस बल और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे। पुलिस बल की मौजूदगी में संस्थान को सील किए जाने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई ने बिना वैध अनुमति स्वास्थ्य संस्थान संचालित करने वालों की बेचैनी बढ़ा दी है। विभाग ने संकेत दिया है कि मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ और नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसे संस्थानों की नियमित जांच जरूरी है, ताकि इलाज के नाम पर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ पर पूरी तरह रोक लग सके।

26
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *