रिपोर्ट विक्की कुमार गुप्ता
बलिया। जलालपुर राजधानी रोड स्थित श्रीजी हॉस्पिटल पर सोमवार को विधान परिषद सदस्य (MLC) रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के नए भवन का अवलोकन किया और अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र गुप्ता एवं डॉ. कंचन जायसवाल को बुके देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर MLC रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ ने कहा कि बलिया जिले के लिए यह गर्व की बात है कि जलालपुर बलिया जैसे क्षेत्र में इतनी खूबसूरत और आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था मिल रही है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के मरीजों को अब बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान अस्पताल के पिताश्री राम अवतार प्रसाद गुप्ता, रविकांत गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता सहित अस्पताल के समस्त स्टाफगण मौजूद रहे।
37