रामगढ़वा। रामगढ़वा बाजार स्थित टाइल्स-मार्बल प्रतिष्ठान के सामने से चोरी हुए स्वराज ट्रैक्टर और टेलर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमरेश कुमार के ट्रैक्टर और टेलर की चोरी को लेकर रामगढ़वा थाने में कांड संख्या 292/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पश्चिमी चंपारण के कंगली थाना क्षेत्र स्थित गाद गम्हरिया गांव में छापेमारी की।
इस दौरान अप्राथमिकी आरोपित शिवजी महतो के घर के बगल से चोरी का ट्रैक्टर और टेलर बरामद किया गया।
मामले में बरियारवा निवासी छटू चौधरी और राज कुमार तथा इनारबरवा निवासी अजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी टीम में अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल प्रीतीश कुमार, रामगढ़वा के पर्यवेक्षी पदाधिकारी अनुज कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष संजीव मौआर, अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार प्रसाद सहित सशस्त्र बल शामिल थे।
पुलिस गिरफ्तार आरोपितयों से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
13