सावन मिलन समारोह में कजरी, ठुमरी और लोकनृत्य की रही धूम

Live News 24x7
2 Min Read
गयाजी। सावन की रिमझिम फुहार, सुरीले गीत, कजरी, ठुमरी और रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं के बीच लोकनृत्य की धमक से शनिवार को गयाजी के प्रतिष्ठित होटल रॉयल सूर्या में खुशनुमा माहौल देखने को मिला। अवसर था प्रथम भूमिहार महिला समाज की ओर से आयोजित सावन मिलन समारोह का आयोजन।
इस कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन, मंगलाचरण एवं भगवान परशुराम के श्लोक के साथ हुई है। इस कार्यक्रम की संयोजक वंदना शर्मा ने मंच संचालन करते हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया है।
मुख्य अतिथि डॉ. श्रीमती कविता निश्चल ने प्रथम भूमिहार महिला समाज की बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और सरकार में मुख्यधारा में आने का निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, ताकि हमारी पहचान सदियों से जो चली आ रही वह बरकरार रहे हैं।
प्रदेश से आई वरिष्ठ सदस्य  दिव्या शर्मा, मुक्ता शर्मा, नीलम सिंह, नीरा शर्मा एवं प्रतिभा सिंह ने महिलाओं में जोश भरते हुए सामाजिक गतिविधियों को निरंतर एवं सुचारू रूप से जारी रखने पर जोर दिया है।
सावन मिलन समारोह में महिलाओं ने कजरी, ठुमरी, गीत-संगीत एवं लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर इस कार्यक्रम को उल्लासपूर्ण बना दिया है। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने सावन के इस आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला स्तर की महिला सदस्यों ने विशेष मेहनत की। इनमें ज्योति शर्मा, कुमकुम शर्मा, रंजू शर्मा, मंजू शर्मा, सुषमा शर्मा, शम्मी कुमारी, नेहा शर्मा, प्रिया पायल एवं सुधा शर्मा सहित जिले की अन्य सभी बहनों की सक्रिय सहभागिता रही है।
17
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *