गया। शहर स्थित जिला परिषद कार्यालय में शनिवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पूरे परिसर को देशभक्ति के माहौल में सजाया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव एवं डीडीसी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की है।
झंडोत्तोलन के दौरान बैंड-बाजा और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। राष्ट्रीय ध्वज के फहराते ही उपस्थित लोगों में उत्साह और गर्व का माहौल बन गया। सभी ने सम्मान के साथ तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया है।
इस समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को याद किया गया है।
वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों को याद करने का दिन भी है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आजादी के बाद देश ने विकास के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां हासिल की हैं और आने वाली पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह देश की एकता, अखंडता और प्रगति को मजबूत बनाए।
जिला परिषद कार्यालय में आयोजित समारोह में मौजूद लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। बैंड-बाजा और ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ झंडोत्तोलन समारोह आकर्षण का केंद्र रहा। तिरंगे की शान में पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा। समारोह ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया है।
39