- देशभक्ति के जज्बे और पारंपरिक लोकरंग से सराबोर नयनाभिराम प्रस्तुतियो ने मन मोहा
- शहर के महात्मा गाॅधी प्रेक्षागृह मे हुआ आयोजन
मोतिहारी ! 80 वाॅ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्त्वावधान मे शहर के महात्मा गाॅधी प्रेक्षागृह मे भव्य संध्याकालीन सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हुआ।
शिक्षा विभाग के संयोजन में आयोजित सांस्कृतिक समारोह मे विभिन्न विधालय एवं संस्थान के छात्र- छात्राओं ने देशभक्ति के जज्बे से ओत-प्रोत और पारंपरिक लोकरंग से सराबोर नयनाभिराम प्रस्तुतियाॅ दे लोगों का मन मोह लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार ने उपस्थित छात्र- छत्राओ, अभिभावको एवं आमजनमानस को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
साँस्कृतिक कार्यक्रम मे प्रभावती गुप्ता कन्या इंटर कॉलेज, पंडित छोटेलाल मिश्र संगीत महाविद्यालय, कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, पहाड़पुर, मधुबन, पताही एवं फेनहरा, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, जी. डी गोयनका पब्लिक स्कूल, माउंट लिटेरा जी. स्कूल, जे. आई. पी.एस. स्कूल, ईरा प्रेप स्कूल, जवाहर इंटरनैशनल स्कूल, शाॅति निकेतन जुबली स्कूल, गोपाल साह इंटर कॉलेज, एम. एस. मेमोरियल स्कूल, महावीर ललिता मध्य विद्यालय, भारत स्काउट एण्ड गाइड तथा एम. जे.के. कन्या इंटर कॉलेज के छात्र- छात्राओ ने भाग लिया। समूह गीत मे जहाॅ कलाकारो की स्वर-लहरियाँ श्रोता- दर्शक के मन के तारो को झंकृत कर रही थीं, तो सुंदर परिधान से सजी एवं शानदार कोरियोग्राफी मे तैयार समूह नृत्य मे कलाकारो के सधे स्टेप्स एवं भावभंगिमा देखकर दर्शक देशभक्ति एवं लोकरंग के भाव मे डूब से गए
साँस्कृतिक कार्यक्रम के लिए चयन समिति का गठन किया गया था, जिसमें एम. एस. काॅलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार, वरीय संस्कृतिकर्मी संजय कुमार पाण्डेय, शैलेंद्र कुमार सिन्हा एवं अभय अनंत शामिल थे। समारोह का सफल संचालन आदित्य मानस ने किया।
मौके पर सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा, उपविकास आयुक्त डाॅ. प्रदीप कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी नवोदिता कुमारी, जिला नजारत उपसमाहर्ता प्रेमलता कुमारी, जिला सामान्य प्रशाखा पदाधिकारी निधि कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरि एवं समग्र शिक्षा के मीड़िया प्रभारी शकील अहमद आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
21