अशोक वर्मा
मोतिहारी : विश्व हिन्दू परिषद के विधि प्रकोष्ठ से जुडे अधिवक्ताओ तथा अधिवक्ता लिपिको ने बंग्लादेश मे हिन्दुओ की हत्या के विरोध मे कोर्ट परिसर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व विहिप के विधि प्रकोष्ठ के बिहार झारखंड के प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता कर रहे थे वंही अधिवक्ता लिपिक संघ का नेतृत्व देवेन्द्र कुमार सिंह कर रहे थे ।
मौके पर भारी संख्या मे अधिवक्ता और अधिवक्ता लिपिक विरोध प्रदर्शन मे शामिल थे विहिप विधि प्रकोष्ठ के नेता अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि बंग्लादेश मे हिन्दुओ को टारगेट करके उनकी हत्याए की जा रही है हिन्दू मठ मंदिरो को तोडा जा रहा है हिन्दू माता बहनो के साथ बलात्कार किया जा रहा है दीपू चन्द्र दास को चौराहे पर आग लगाकर हत्या कर दिया गया। भारत सरकार को अब बंग्लादेश पर हमला कर उसे टुकडे टुकडे कर देना चाहिए। इनहोने कहा कि सब चीन पाकिस्तान के इशारे पर हो रहा है।
प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए विहिप के मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता और अधिवक्ता लिपिक देवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि भारत से रोहिगिया और बंगलादेशी घुसपैठिए को भगाकर वंहा के हिन्दुओ भारत बुला लिया जाए।
मौके पर भूपा सिंह अधिवक्ता शंभू प्रसाद केशव वर्मा रजनी भूषण कृषण देव गिरि कृषणा प्रसाद अक्षय पांडेय संदीप कुमार मनोज ठाकूर गणेश ठाकूर विवेकानंद मिश्र संजीव कुमार सभी अधिवक्ता तथा अधिवक्ता लिपिक मे नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सुरेश प्रसाद सिंह ध्रुव मिश्रा महाराज सिंह मुक्ति नारायण सिंह गजेन्द्र ठाकुर इत्यादि सैकडो अधिवक्ता अधिवक्ता लिपिक मौजूद थे।
26