आशातीत सफलताओं के साथ विलास पुर मे सम्पन्न हुआ स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति छत्तीसगढ़ प्रान्तीय सम्मेलन

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक  वर्मा 
छत्तीसगढ : स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में बिलासपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रान्तीय सम्मेलन तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा अमिट छाप छोड़ते हुए सम्पन्न हुआ। श्री मुरली मनोहर खण्डेलवाल तथा श्री चन्द्र प्रकाश वाजपेयी जी के पराक्रम और उनके सहयोगियों के पुरुषार्थ से *हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम* अभियान का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ा। स्थानीय नगर विधायक तथा पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर में एक किलोमीटर तक फैले वन्दे मातरम उद्यान में बिलासपुर के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिचय सहित जो पट्टिकाएँ लगाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति जो अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं, यह अन्य प्रान्तों के लिए अनुकरणीय है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के लिए अधिकार पत्र सौंपा गया, जिसमें दिए गए बिन्दुओं पर चर्चा करके यथा शीघ्र कार्यान्वित करने का आश्वासन विधायक जी ने दिया।
         छत्तीसगढ़ के हर जिले से शामिल स्वतंत्रता सेनानी परिवार ने इस माह के प्रथम रविवार 7 दिसम्बर को हर जिले में कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में रिटायर आई ए एस श्री गणेश शंकर मिश्रा ने रायपुर में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सहर्ष स्वीकार किया गया।
         अब हमारी मंडलीय बैठक तथा स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में 10 दिसम्बर को अमेठी उत्तर प्रदेश में निर्धारित है। जैसी कि पूर्व में भी जानकारी दी जा चुकी है हमारी बैठकों में उत्तराधिकारियों के लिए कोई सम्मान समारोह आयोजित नहीं किया जाता है, केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा वीरांगनाओं को सम्मानित करने का प्रावधान है। यह बैठकें हर महीने के प्रथम रविवार के कार्यक्रमों को गति प्रदान करने के लिए आयोजित की जा रही हैं, अतः जिन भाई बहनों को अपने पूर्वजों के सम्मान तथा अपने अस्तित्व की रक्षा की चिंता हो और इस अभियान में सहयोगियों की भूमिका निभाना चाहते हैं, वही भाई बहन हमारी बैठकों में शामिल होंगे, ऐसा हमारा विश्वास है। राष्ट्रीय  महासचिव  जितेंद्र  रघुवंशी ने कहा कि प्रान्तों की बैठकों की तारीखें अमेठी में घोषित होगी।
59
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *