गया ।श्री कृष्ण लीला धाम चंदौती ब्लॉक रोड गया में कृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव का आयोजन किया गया इस आयोजन में विशेष भंडारा का आयोजन किया गया एवं भगवान श्री कृष्ण को पंचामृत स्नान कराया गया यह मंदिर करीब 200 वर्षो से अपना इतिहास रखता है। इस मंदिर की यह मान्यता है कि सच्चे मन से जो भी आप मागेंगे एवं भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के हाथों मे कच्चा सुता बाँध कर जो भी मन्नत आप मांगते है वो स्वतः 45 दिनो के भीतर पूरा होता है। यहां के आस पास के लोग यह बताते है कि भगवान कृष्ण एवं भगवान शिव का शिवलिंग स्वतः उतपन्न हुई है। आज मेडिवर्ष हॉस्पिटल के स्त्री रोग विशेषयज्ञ डॉ तेजस्वी नंदन के द्वारा फ्री मेडिकल जांच शिविर लगाया गया जिसमे सैकड़ो मरीजों का इलाज किया गया जिसमे दवाई वितरण किया गया इस कार्यक्रम मे डॉ तेजस्वी नंदन ने कहा कि सेवा हमारा मूल धर्म है। इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता राहुल रंजन ने सभी को अंग वस्त्र भेट कर स्वागत किया राहुल रंजन ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के दर्शन और उद्देश्य को पूरी दुनिया तक पहुंचना है। एवं सेवा साधना और त्याग के नियम को सीखा कर सब को महान बनाना है। भगवान श्री कृष्ण इस दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिज्ञ थे। इस कार्यक्रम मे राजेश कुमार, मिथलेश कुमार, संजय कुमार, बबन चंद्रवंशी, सन्नी सिंह, कपिल शर्मा, सुमित कुमार चंदू चंद्रवंशी, का विशेष योगदान रहा श्री कृष्ण लीला धाम मे हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी एवं महा शिव रात्रि त्यौहार पर भण्डारा एवं विशेष पूजा अर्चना का आयोजन होता है।
176