गया प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के मन की बात बूथ नo65 पर सुना गया है। इस अवसर पर देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री चंद्रयान 3 की सफलता, स्वच्छता एवं हरियाली, लोकल उत्पादों का समर्थन, विविधता में एकता, खेल और युवा सहित बच्चों के लिए एक माह पोशन आहार सहित जम्मू कश्मीर में 750 मीटर की चर्चा की। मन की बात के बाद , भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता एवं मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में इसरो के वैज्ञानिकों के द्वारा चंद्रयान 3 की सफलता पर कहा की भारत दुनिया का पहला देश है, जो चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरकर देश का तिरंगा शान से फहराया है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री ने इसरो के समस्त कामगारों को 140 करोड़ देशवाशियो की तरफ से शुभकामनायें दी है। एवं देश के लिए गर्व का क्षण बताया है। जम्मू कश्मीर से धारा 370एवं 35ए हटने के बाद पहली बार आतंकवादी और विदेशी शक्तियों को ठेगा दिखाते हुए जम्मू कश्मीर के लोगों के द्वारा 750 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का परचम लहराया।मन की बात के द्वारा देश के प्रधानमंत्री के द्वारा अपने मन की बात के माध्यम से देश के 140 करोड़ जनता के समक्ष रुबरु होना गौरव की बात हैं। गया बोधगया राजगीर नालंदा में कोरिडोर की घोषणा से आज गया के पावन भूमि से प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। लगभग जिले के सैकड़ों बूथों पर मन की बात सुनी गई है
