मृतक रविंद्र यादव के शोकाकुल परिवार से मिले  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

Live News 24x7
1 Min Read
गया। इमामगंज विधानसभा के डुमरिया प्रखंड के में छकरबंधा पंचायत के बरहा गांव के निवासी रविंद्र यादव जी का हत्या असामाजिक तत्वों के द्वारा गांव के ही लोगों के द्वारा कर दिया गया था,सूचना पाने के बाद बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी शोकाकुल परिवार से मिले हैं।उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम आपके परिवार के साथ हैं। इस तरह के जगन अपराध समाज के लिए अस्वीकार योग है. प्रशासन से कहा इस कार्य में जो लोग भी संलिप्त हैं उन्हें अभिलंब गिरफ्तार करते हुए कानून सम्मत कार्रवाई की जाए,पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि वरीय पदाधिकारी से बात कर जल्द से जल्द कारवाई करने का भरोसा दिया है।
 इस अवसर पर टेकारी जिला संगठन राजद के जिला अध्यक्ष सुभाष यादव, प्रधान महासचिव अजय कुमार दांगी,उपेंद्र यादव,प्रताप दास, सुरेंद्र प्रसाद, मुरारी यादव,बालेसर प्रसाद, छकरबंधा पंचायत के मुखिया इन्तेज्याज अहमद भी उपस्थित रहे हैं.इसके साथ ही साथ डुमरिया प्रखंड के राजद अध्यक्ष साजिद अहमद बागी कुंदन कुमार सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।
142
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *