Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता की रिपोर्ट।
बिहार में लोकसभा का चुनाव 07 चरणों में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। मतगणना कल 4 जून को सम्पन्न हुई, जिसके परिणाम में एनडीए को जहाँ 9 सीटों का नुकसान हुआ वही एंडी गठबंधन को 8 सीटों का फायदा हुआ है और एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव को हासिल हुआ।
गौरतलब है कि 2019 में मोदी लहर चला और एनडीए को बिहार के कुल 40 लोकसभा सीटों में 39 पर कब्जा हुआ था परन्तु इसबार मोदी मैजिक फेल हो गई और 9 सीटों का नुकसान हुआ।
वही एंडी गठबंधन के खाते में 9 और एक निर्दलीय के खाते में चला गया है।
बिहार से चुनाव जीतने वाले प्रतिनिधियों के नाम निम्नलिखित है :-
1.पूर्वी चंपारण – राधा मोहन सिंह – बीजेपी
2.बेतिया – संजय जायसवाल – बीजेपी
3.शिवहर -लवली आनंद – जदयू
4.सीतामढ़ी – देवेश चंद ठाकुर – जदयू
5.वैशाली- वीना देवी – एलजेपीआर
6.मुजफ्फरपुर – राजभूषण चौधरी – बीजेपी
7.हाजीपुर -चिराग पासवान- एलजेपीआर
8.दरभंगा गोपाल जी ठाकुर- बीजेपी
9.मधुबनी – अशोक यादव – बीजेपी
10.झंझारपुर आरपी मंडल – जदयू
11.समस्तीपुर – शांभवी चौधरी – एलजेपीआर
12.उजियारपुर – नित्यानंद राय- बीजेपी
13.बेगूसराय -गिरिराज सिंह – बीजेपी
14.खगड़िया- राजेश वर्मा – एलजेपीआर
15.मधेपुरा – दिनेश चंद्र यादव – जदयू
16.सुपौल – दिलेश्वर कामत – जदयू
17किशनगंज -डॉ जावेद – कांग्रेस
18.अररिया – प्रदीप सिंह – बीजेपी
19.कटिहार – तारिक अनवर – कांग्रेस
20.पूर्णिया – पप्पू यादव – निर्दलीय
21.सारण- राजीव प्रताप रूडी – बीजेपी
22.गोपालगंज – आलोक कुमार सुमन – जदयू
23.महाराजगंज – जनार्दन सिग्रीवाल – बीजेपी
24.सीवान – विजयालक्ष्मी कुशवाहा – जदयू
25.बांका – गिरधारी यादव – जदयू
26भागलपुर – अजय कुमार मंडल – जदयू
27.मुंगेर – राजीव रंजन सिंह ललन – जदयू
28.नालंदा – कौशलेंद्र कुमार – जदयू
29.बाल्मीकिनगर – सुनील कुमार- जदयू
30.पाटलिपुत्र – मीसा भारती – राजद
31.आरा- सुदामा प्रसाद – भाकपा माले
32.जमूई – अरुण भारती – एलजेपीआर
33.बक्सर – सुधाकर सिंह – राजद
34.सासाराम – मनोज कुमार – कांग्रेस
35.काराकाट – राजाराम सिंह – भाकपा माले
36.जहानाबाद – सुरेन्द्र यादव – राजद
37.गया – जीतन राम मांझी – हम
38.औरंगाबाद – अभय कुशवाहा – राजद
39.नवादा – विवेक ठाकुर – बीजेपी
40.पटना साहिब – रविशंकर प्रसाद – बीजेपी
![](https://i0.wp.com/livenews24x7.com/wp-content/plugins/dp-post-views/images/eyes.png?resize=100%2C100&ssl=1)