गैस लीकेज से घर में लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट होने से युवक झुलसा

Live News 24x7
2 Min Read

पश्चिम चंपारण के बेतिया प्रखंड के रानी पकड़ी गांव में बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे गैस लीकेज के कारण बिनोद महतो के घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में आने से एक गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में यूनिस आलम (20) गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए है। चिकित्सकों के अनुसार यूनिस आलम का शरीर करीब 35 से 36 प्रतिशत तक जल गया है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे गैस लीकेज के कारण अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना सुबह 8:50 बजे मझौलिया थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना से एमटी वाहन घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसी दौरान आग की चपेट में आने से गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने से घटनास्थल पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हादसे में यूनिस आलम झुलसकर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उनके शरीर का करीब 35 से 36 प्रतिशत हिस्सा जला हुआ बताया। सिलेंडर 50 फीट ऊंचा ऊपर जाकर लगभग 400 गज गांव के बाहर खाली स्थान पर गिरा है गैस लीकेज से आग लगने और सिलेंडर ब्लास्ट होने की घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

21
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *