मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा : कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत

2 Min Read

मुजफ्फरपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है जिले में  आए दिन कहीं ना कहीं सड़क दुर्घटना देखने को मिलती रहती है ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के हरिशंकर मनियारी के एनएच 28 की है जहा एक तेज रफ्तार कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमे बाईक सवार एक व्यक्ती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया जिसको मनियारी थाना की पुलिस ने तत्काल इलाज़ के लिए मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में पहुंचाया लेकीन डॉक्टरों ने देखते ही दुसरे व्यक्ती को भी मृत घोषित कर दिया। वही घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
घटना में मृतक दोनो स्थानीय बताए जा रहे हैं वही मामले में पूछे जाने पर मनियारी थाना अध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि आज देर शाम एक कार और बाइक की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को इलाज के लिए आनन फानन में मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया इस तरह घटना में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई है पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है

132
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *