मझौलिया : शराब के नशे में चार लोगों, एक शराब कारोबारी तथा एक 420 के अभियुक्त समेत कुल छह लोगों को किया गिरफ्तार  

Live News 24x7
2 Min Read

मझौलिया थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में चार लोगों, एक शराब कारोबारी तथा एक 420 के अभियुक्त समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर मझौलिया थाना कांड संख्या 978/26 के चार अभियुक्तों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजा बाबू सहनी, गोलू कुमार एवं गुप्ता कुमार, तीनों साकिन जौकटिया, तथा दशरथ पासवान, साकिन पुरुषोत्तमपुर के रूप में हुई है।

वहीं, पुलिस ने मझौलिया थाना कांड संख्या 136/21 के अभियुक्त झगरू राम, पिता स्वर्गीय शंकर राम, साकिन बहुअरवा को भी गिरफ्तार किया। इसके अलावा मझौलिया थाना कांड संख्या 396/21 के पूर्व के अभियुक्त लालू महतो, पिता योगेंद्र महतो, साकिन बखरिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध एवं शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।सभी छह गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार एवं कानून व्यवस्था के उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

22
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *