मोतिहारी में “विवाश्री की हुई भव्य लॉन्चिंग” भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह रहीं मौजूद

Live News 24x7
2 Min Read
एक लाख प्रोफाइल या एक वर्ष तक रजिस्ट्रेशन निःशुल्क
मोतिहारी। मोतिहारी के एक निजी होटल में शनिवार को विवाश्री मैट्रीमेनीयल प्लेटफार्म की लॉन्चिंग आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह विशेष रूप से शामिल हुईं। इस अवसर पर विवाश्री के फाउंडर डायरेक्टर प्रकाश कुमार एवं को डायरेक्टर खुशबू कुमारी, जदयू नेता अमरेंद्र सिँह, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभराम्भ किया। मौके पर जिला प्रशासन की ओर से पुलिस बल की तैनाती की गईं थीं. कार्यक्रम में युवा क्रिएटर काफी संख्या में उपस्थित रहे। मौके पर डायरेक्टर प्रकाश सिँह ने जानकारी देते हुए बताया की 1 लाख प्रोफाइल या 1 वर्ष तक रजिस्ट्रेशन निःशुल्क है जिसका पूर्वी चम्पारण के लोग इसका लाभ लें सकते है।
उन्होंने बताया की “आपकी शादी”, हमारी जिम्मेदारी उद्देश्य के साथ विवाश्री एक आधुनिक, सुरक्षित और विवाह-केंद्रित मैट्रीमेनीयल प्लेटफार्म पर लोग जुड़कर
अपने लिए उपयुक्त जीवनसाथी खोज कर सकते है। उन्होंने इसे काफ़ी सरल बनाया है ताकि लोग वेबसाइट से जुड़ कर अपना खुद से निबंधन कर सकते है।
मौके पर भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह,फाउंडर डायरेक्टर प्रकाश कुमार एवं को डायरेक्टर खुशबू कुमारी, जदयू नेता अमरेंद्र सिँह, आराधना सम्राट रमण जी, डॉ उमेश चन्द्र, हरीश कुमार ,पूर्व वार्ड सदस्यका नाम, समाजसेवी सुमित कुमार, अजय कुमार, सिद्धांत गुप्ता प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के लोग उपस्थित थें।
10
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *