रामगढ़ में तालाब बना काल! 5 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Live News 24x7
2 Min Read
oplus_16

कैमूर (रामगढ़): कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जिस मासूम के भविष्य को लेकर परिवार ने सपने संजोए थे, उसकी जिंदगी तालाब में डूबने से खत्म हो गई। महज पांच साल की उम्र में पवन कुमार की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मृतक की पहचान नुआव थाना क्षेत्र के बिंदपुरवा गांव निवासी स्वर्गीय धूप मुसहर के पांच वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पिता की मौत के बाद पवन अपनी मां का इकलौता सहारा था। पिता के निधन के बाद उसकी मां अपने मासूम बेटे को लेकर मायके छतरपुर में रह रही थी।

इसी बीच शनिवार की शाम रामगढ़ थाना क्षेत्र के क्षेत्र पूरा में तालाब में डूबने से पवन की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और मुखिया प्रतिनिधि के सहयोग से बच्चे को तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

एक तरफ पहले ही पति को खो चुकी मां, दूसरी तरफ इकलौते बेटे की मौत—इस दोहरे दुख ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

इस संबंध में रामगढ़ थाना अध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एक मासूम की असमय मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

32
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *