शांति निकेतन अकादमी के तीनों परिसरों में गांधी जयन्ती अत्यंत हर्षोल्लास, रचनात्मकत एवं ऊर्जा के साथ मनाया गया

Live News 24x7
3 Min Read
गया जी।शांति निकेतन अकादमी के एपी कॉलोनी, रौना और कटारी—तीनों परिसरों में गांधी जयन्ती अत्यंत हर्षोल्लास, रचनात्मकता और ऊर्जा के साथ मनाया गया। कथा-वाचन सत्र में युवान, केशव और ओजस्वी ने जब महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंग सुनाए, तो छात्र-छात्राएं मंत्रमुग्ध होकर एक-एक बात ध्यान से सुनते हुए पूरी सक्रियता और उत्साह के साथ जुड़े रहे हैं। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सिद्धार्थ, नैज़ा, ओशु और तारा के मनमोहक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया; वहीं सार्थक, केशव, खदीजा, नूर, अर्ज़म और माहिरा ने ‘दांडी मार्च’ की ऐतिहासिक झांकी को जीवंत कर इतिहास की यादें ताज़ा कर दीं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत समर्थ, सानवी, भास्कर, अनाइरा, आरिफ़ और अरमान ने स्वच्छता और श्रमदान का संदेश देती एक प्रभावशाली प्रस्तुति दी है। कला और रचनात्मकता के इस पावन उत्सव में मानसी, अंशिका, अहान, दक्ष और सूर्यवंश शरण ने ‘थंब प्रिंट गतिविधि’ के माध्यम से अनूठी कलाकृतियाँ उकेरीं; काव्य पाठ में काव्या कुमारी,  हरि और शिवा मौर्य ने ओजस्वी कविताएँ प्रस्तुत कीं; निबंध प्रतियोगिता में रेहान, विराट और ज़ोनैइरा ने अपनी लेखनी से गांधीवादी विचारों को गहराई से रखा; तथा चित्रकला प्रतियोगिता में सानवी, अदिति, रेयांशु और रितिका ने रंगों के माध्यम से शांति, प्रेम और अहिंसा के संदेश को खूबसूरती से कागज़ पर उतारा है।
 इस कार्यक्रम को बेहतरीन तरीके से आयोजित किया गया है।
वहीं संस्थान के अध्यक्ष श्री हरि प्रपन्न ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “बच्चों की यह ऊर्जा और सहभागिता यह विश्वास दिलाती है कि हमारी आने वाली पीढ़ी सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्ग पर चलकर देश का नाम जरूर रोशन करेगी।” इस भव्य आयोजन ने पूरे विद्यालय परिवार को राष्ट्रपिता के आदर्शों पर चलने की एक नई प्रेरणा दी है।
इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्या पल्लवी सरकार ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “गांधी जयंती  हमारे बच्चों के चरित्र निर्माण का एक अवसर है। इस सफल और भव्य आयोजन के पीछे रौशनी, मेहविश, आफरीन और दीक्षा की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने अपनी मेहनत और कुशल प्रबंधन से इस पूरे कार्यक्रम को बेहतरीन तरीके से आयोजित किया गया है।
26
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *