कैमूर। अनुमंडल सभागार में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनवितरण प्रणाली (PDS), आपूर्ति व्यवस्था सहित विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी, समयबद्ध और निर्बाध तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जनवितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण, खाद्यान्न उठाव और डीलरों की कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राशन वितरण व्यवस्था में किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान जनहित से जुड़ी शिकायतों तथा पूर्व की बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की भी जानकारी ली गई। लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन करने को कहा गया, ताकि आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में अनावश्यक परेशानी न हो।
बैठक में अनुमंडल क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति पर भी चर्चा हुई। एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए और निर्धारित समयावधि में कार्यों को पूरा कराया जाए।
आम जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी बैठक में विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में आपूर्ति पदाधिकारी, अनुश्रवण समिति के सदस्यगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
15