- प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर चाँद चौरा दुर्गा मंदिर में उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया
गया जी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन पर चाँद चौरा दुर्गा मंदिर मेंपूजा-अर्चना एवं हवनदेश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गया के पावन चाँद चौरा दुर्गा मंदिर में उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया है। यह आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ है। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के नेता एबं कार्यकर्ताओं ने मां दुर्गा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का सर्वोच्च ध्येय बनाया है। उनका सार्वजनिक जीवन निरंतर सेवा, परिश्रम और राष्ट्र के विकास के संकल्प से जुड़ा रहा है। श्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर शासन के प्रमुख के रूप में अपनी यात्रा प्रारंभ की थी। उन्होंने सरकार के प्रमुख के रूप में सेवा के 25वें वर्ष में प्रवेश किया।डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, वह आज करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का विषय है। ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास, नवाचार, बुनियादी ढांचे, कृषि, महिला सशक्तिकरण और युवा शक्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था और इस वर्ष उनका 76वां जन्मदिन मनाया जा रहा है।इस पावन अवसर पर गया की पुण्य एवं आध्यात्मिक धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। मां दुर्गा से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं असीम ऊर्जा प्रदान करें तथा वे इसी प्रकार देश की सेवा करते हुए भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते रहें। आज पूजा पाठ एवं हवन करने वालों में भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर सारिका वर्मा वार्ड पार्षद अर्पणा मिश्रा गुंजा सिंह संजू देवी आशा देवी सोनम कुमारी शर्मिला देवी राणा रणजीत सिंह गोपाल प्रसाद यादव सुनील बंबईया रामप्रवेश सिंह संजय यादव गोलू ठाकुर कुंदन सिंह महेश यादव बबलू गुप्ता मंटू कुमार सहित अन्य लोगों उपस्थित हुए पूजा हवन नारायण शास्त्री के द्वारा कराया गया हू।
24