शराब तस्करी में मुखिया पर प्राथमिकी दर्ज, शराब तस्करी में केवला पंचायत के वर्तमान मुखिया पर प्राथमिकी दर्ज

Live News 24x7
1 Min Read
मोहनपुर।केवला पंचायत के मुखिया अरविंद यादव के विरुद्ध अवैध विदेशी शराब परिवहन मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें नामजद अभियुक्त बनाया गया है। कार्रवाई के दौरान अमकोला के  बिच्छी पहाड़ी के पास से एक स्कॉर्पियो वाहन से 421 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की गई है। इसके साथ एक टी वी एस अपाची मोटरसाइकिल भी ज़ब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता विनोद यादव, ग्राम नान्हों बीघा, थाना अतरी, और मनीष कुमार, उम्र 26 वर्ष, पिता गिरधारी यादव, ग्राम केवला टोला झरना, थाना सिंधुगढ़ है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ के दौरान केवला पंचायत के वर्तमान मुखिया अरविंद यादव का नाम लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि वे अरविंद यादव के लिए काम करते हैं और बरामद शराब उन्हीं की थी। मामले में मोहनपुर थाना कांड संख्या386/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
94
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *