विशाल प्राइवेट आईटीआई में कॉलेज ट्रस्टी आकाश प्रियदर्शी ने की विधि-विधान से पूजा

Live News 24x7
1 Min Read
बोधगया :- गया-डोभी रोड स्थित डीएवी कैंट एरिया स्कूल के निकट स्थित विशाल प्राइवेट आईटीआई बोधगया के प्रांगण में विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर भव्य आयोजन किया गया है !  कॉलेज के ट्रस्टी, शहर के युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी तथा मानपुर के जनकपुर मोहल्ला वार्ड संख्या 50 निवासी आकाश प्रियदर्शी उर्फ एपी द्वारा कॉलेज परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई है ! इस दौरान कॉलेज के वर्कशॉप में मोटर्स और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से जुड़े विभिन्न उपकरणों एवं पाट्र्स की भी विशेष पूजा की गई ! कॉलेज के ट्रस्टी सदस्य आकाश प्रियदर्शी ने अपने दिवंगत पिता एवं शहर के जाने-माने व्यवसायी स्वर्गीय बादल सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया है ! इस  कार्यक्रम के दौरान पूरा प्रांगण भक्तिमय नजर आया  है।यह जानकारी कॉलेज की लाइब्रेरियन इंचार्ज सह एडमिनिस्ट्रेशन हेड अलका सिंह राजपूत द्वारा दी गई है, जिन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों में तकनीकी शिक्षा के प्रति समर्पण और धार्मिक आस्था दोनों मजबूत होती हैं !
43
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *