गया जी।शांति निकेतन एकेडमी की तीनों शाखाओं में शिक्षक दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया है, जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित करके हुई। समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन एवं निदेशक हरि प्रपन्न जी ने कहा कि शिक्षक ही किसी भी विद्यालय की असली रीढ़ होते हैं। उन्होंने शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार ही नहीं करते, बल्कि वे विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण कर समाज व राष्ट्र को एक सही दिशा भी प्रदान करते हैं। एक सच्चा मार्गदर्शक ही विद्यार्थी के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। साथ ही उन्होंने उल्लेख किया कि विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाने का यह 22वां वर्ष है।
कार्यक्रम में स्वाति मिश्रा मैम के स्वागत गीत के बाद ए.पी. कॉलोनी के जूनियर छात्रों समर्थ, सान्वी, सृष्टि, काव्या ने “खींच मेरी फोटो”, गीतेश, रचित, इशिका और सिद्धार्थ ने “बोले चूड़ियां”, सिमरा व इल्मा ने “बम बम बोले”, कक्षा 10 के छात्र अर्णव ने सोलो डांस और कक्षा 1 के बच्चों ने “श्याम आन बसो वृंदावन में” पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया; वहीं कक्षा 3 की तेजश्री ने अंग्रेजी भाषण और रीति ने हिंदी भाषण दिया, गुंजन व एलेन सारा ने संगीतमय प्रस्तुति दी और आयत व उनके साथियों ने एक लोकप्रिय भोजपुरी गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। अंत में प्रिंसिपल मैम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है।
70