विश्व बंधुत्व रक्तदान महा अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
बेतिया : विश्व बंधुत्व रक्तदान महा अभियान के अंतर्गत संत घाट स्थित प्रभु उपवन भवन में सोमवार, 24 अगस्त 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानवता की सेवा, रक्तदान के प्रति जागरूकता तथा समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ बेतिया के पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम जी, ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी जी एवं एसपी कार्यालय के हेड डिपार्टमेंट से उपस्थित अधिकारीगण द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम जी ने राजयोग मेडिटेशन* का अनुभव किया और अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि राजयोग मन को शांति, सकारात्मकता और आंतरिक शक्ति प्रदान करने का माध्यम है। उन्होंने रक्तदाताओं एवं संस्था से जुड़े सदस्यों का का उत्साहवर्धन करते हुए उनके इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं तथा मानव सेवा के इस प्रयास की सराहना की।
ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी  ने* रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का महान मानवीय कार्य है। उन्होंने सभी से रक्तदान के प्रति जागरूक होने और अपनी क्षमता के अनुसार मानवता की सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।
शिविर में उपस्थित रक्तदाताओं एवं अतिथियों में सेवा, सहयोग और विश्व बंधुत्व की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों को ईश्वरीय संदेश एवं शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।
यह आयोजन समाज में यह संदेश देने वाला रहा कि रक्तदान जीवनदान है और मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है।
31
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *