पोलियो अभियान में लापरवाही पर सख्ती: ड्यूटी से गायब कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश

Live News 24x7
2 Min Read
  • बथनाहा सीएचसी में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने की संध्याकालीन समीक्षा बैठक, एमडीए कार्यक्रम के नियमित फॉलोअप पर भी दिया जोर
सीतामढ़ी। बथनाहा प्रखंड में संचालित पोलियो उन्मूलन अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सभाकक्ष में संध्याकालीन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) डॉ. मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र के पोलियो कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई और कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान डीआईओ ने अभियान के तहत भरे जा रहे टैली शीट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन स्वास्थ्य कर्मियों का नाम माइक्रोप्लान में शामिल है, लेकिन वे ड्यूटी से अनुपस्थित रहकर अभियान में लापरवाही बरत रहे हैं, उनका तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए।
शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (बीएचएम) को निर्देशित किया कि पोलियो जैसे अति-महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें, ताकि निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल किया जा सके।
एमडीए कार्यक्रम की भी होगी नियमित निगरानी:
समीक्षा के क्रम में सभी पोलियो सुपरवाइजरों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में चल रहे एमडीए (फाइलेरिया उन्मूलन) कार्यक्रम का भी नियमित फॉलोअप करने को कहा गया। सुपरवाइजरों को हिदायत दी गई कि वे प्रतिदिन की संध्याकालीन बैठक में एमडीए की दवा खाने वाले लाभार्थियों का अद्यतन आंकड़ा अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
ये रहे मौजूद
बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. फैजा ताहिर, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक निरंजन कुमार, पीरामल स्वास्थ्य के रोहित कुमार, लिपिक अशोक कुमार, आईएफएम मनीष कुमार, स्वास्थ्य प्रशिक्षक अरुण कुमार सहित प्रखंड के सभी पोलियो सुपरवाइजर मौजूद थे।
25
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *