अशोक वर्मा
हरसिद्धि : भारत सरकार एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्था द्वारा देश भर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति संकल्प महा अभियान अंतर्गत मंगलवार को हरसिद्धि में पदयात्रा निकाल आम लोगो क़ो जागरूक किया गया. देश भर में चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से 10 करोड लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प कराने का लक्ष्य है. यात्रा के भाई बहनों ने विभिन्न चौक चौराहा पर नशा न लेने का प्रतिज्ञा कराया .कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर बिहार की वरिष्ठ राज्ययोगिनी बीके मीना दीदी ने शिव झंडा दिखाकर किया. मोतिहारी की प्रभारी बीके बिभा सहायक प्रभारी बी के करूणा मीडिया प्रभारी बीके अशोक वर्मा के साथ सैकड़ो भाई बहनो ने यात्रा मे भाग लिया .यात्रा का समापन गाँधी उच्च विद्यालय में संकल्प सभा के साथ हुआ.स्वागत करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद ताहिर हुसैन ने स्कूल के विद्यार्थियों क़ो संग दोष से बचने की सलाह दी . मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नशा लेनेवाला हमेशा जीवन मे असफल होता है. उसे सामाजिक प्रतिष्ठा भी नही मिलती. श्री गुप्ता ने ब्राह्मकुमारियों के नशा मुक्ति संकल्प अभियान की प्रशंसा की.संचालन के दौरान बीके अशोक वर्मा ने यात्रा के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला.बीके करुणा ने नशा के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया तथा नशा न लेने का उन्होंने संकल्प कराया.संकल्प मे था 1- हर प्रकार के नशे से दूर रहूँगा,2–मैं अपने परिवार और दोस्तों को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करूँगा, 3–मैं एक स्वस्थ और खुशहाल समाज के निर्माण मे अपना योगदान दूंगा 4–मैं नशामुक्त भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं. संकल्प के बाद उन्होंने कमेंट्री के द्वारा राजयोग का अभ्यास कराया. कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी व्यतिथियों को ईश्वरीय सौरभ भेंट की गई तथा प्रतिभागी सभी छात्र-छात्राओं को भी उपहार दिया गया.
28