मोतिहारी। ग्राम पंचायत राज गोढवा के पंचायत सरकार भवन में आज सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र के आम लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित समाधान उपलब्ध कराना रहा।
सहयोग शिविर का उद्घाटन करुणा नंद पुरुषोत्तम BPRO, कुमार सुमित PO मनरेगा,अनिल कुमार चौधरी BPM जीविका, एवं अनुभव कुमार LEO एवं ग्राम पंचायत राज गोढवा के मुखिया राजू बैठा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवेदनों को सुना गया। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर मुखिया राजू बैठा ने कहा कि सहयोग शिविर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग तक पहुंचाना और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करना शिविर का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत गोढवा के लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराने के लिए पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास जारी रहेगा।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं एवं आवेदन संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत किए।
कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए इस अवसर पर गृह विभाग से राकेश सिंह, मनरेगा, से महेन्द्र कुमार, राजस्व से रंजन राज,PHED से विजय चौधरी, बिज़ली विभाग से इम्तियाज एवं धीरज, ग्रामीण विकास से राजू कुमार, कृषि से अफसारूल समाज कल्याण से ज्योति राज ,स्वास्थ्य डर्टी शर्मा CHO, रंजना कुमारी ANM,कुमारी आशा ANM नीलिमा कुमारी, संजय कुमार ब्रह्मचारी, गणेश कुमार BC,उपेंद्र कुमार, रंजू कुमारी, ऋतु कुमारी, वीणा देवी, प्रमिला देवी, वार्ड रीता देवी तबरेज, प्रकाश कुमार, अच्छे लाल प्रसाद चंदशेखर पासवान नेहाल पटेल,विशाल कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष भाग लिए! इस अवसर पर एक दर्जन लोगों को जन्म प्रमाण पत्र, 6 लोगों को मृत्यु प्रमाणपत्र,चार लोगों को पेंशन का प्रमाण पत्र दिया गया !
55