इनर व्हील क्लब आफ मोतिहारी लेक टाउन ने किया सावन मिलन महोत्सव

Live News 24x7
2 Min Read

  अशोक वर्मा     

मोतिहारी  : इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाऊन ने सावन मिलन का आयोजन क्लब की सीनियर मेंबर उषा कमल जी के  अगरवा स्थित निवास स्थान पर किया । कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष मीनू श्रीवास्तव, पीपी रजनी कौशल, पीपी नूतन बाला, पीपी निशा देव , पीपी राखी साह, पीपी कुमारी अमृता,आईपीपी लोकिता कुमारी, सचिव चंद्रलता वर्मा ,वाइस प्रेसिडेंट आबिदा समीम, आई एस ओ निशा प्रकाश ,एडिटर दीपा गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। सावन  के महीना को मनोकामना पूर्ण करने वाला महीना कहा जाता है। बाबा भोलेनाथ को यह महीना बहुत प्रिय है ।इस महीने में भक्ति करने से शिव पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस कार्यक्रम में महिलाएं हरे रंग के परिधानों से सज सवरकर  भाग ली । कार्यक्रम की शुरुआत क्लब मेंबर नीलम वर्मा और निशा प्रकाश ने शिव भजन से की। मंच संचालन पीपी निशा देव और नीलम वर्मा ने की । कार्यक्रम के दौरान बहुत सारे खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसी बीच में पीपी नूतन वाला ,राखी साह, रंभा श्रीवास्तव ,पूनम गुप्ता, अनुपमा कुमारी ,अंजू श्रीवास्तव ने सावन और कजरी गीत प्रस्तुत किया ।अध्यक्ष मीनू श्रीवास्तव ने कहा कि सावन मिलन जैसे कार्यक्रम का आयोजन कर हम अपने धर्म और संस्कृति से समाज को अवगत कराने का प्रयास करती है ।सावन क्वीन  पीपी रजनी कौशल और वाइस प्रेसिडेंट आबिदा समीम चुनी गई। गेम्स प्रतियोगिता में लोकिता कुमारी, वर्षा रानी और दीपा गुप्ता विजेता रही । आई एस ओ के तरफ से एक गेम कराई गई जिसकी विजेता उषा कमल रही। अध्यक्ष मीनू श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी महिलाओं को सावन मिलन के मौके पर उपहार स्वरूप श्रृंगार सामग्री भेंट की। मौके पर रीता वर्मा, सीमा गुप्ता, नीलू श्रीवास्तव, डॉक्टर स्वेच्छा, प्रिया चौधरी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
76
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *